आदित्य सिटी न्यूज
शरद उपाध्याय की रिपोर्ट:-
उत्तर प्रदेश गोंडा : प्रत्येक वर्ष की भाँति इस बार भी दीपावली के तीसरे दिवस भैया दूज के दिन ब्रह्मदेव स्थान देवरहा (बाबा) के स्थान पर विशाल हवन , पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।मनकापुर क्षेत्र के किसुनदास पुर गांव के ब्रह्मदेव देवरहा बाबा के स्थान पर पुरोहित के मंत्रोचार के साथ शैलेंद्र उपाध्याय द्वारा हवन पूजन का आयोजन किया गया।इस दौरान क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी मात्र से ही मेला का आयोजन हो गया जिसमें शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान आए हुए समस्त श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस मौके पर चेयरमैन नगर पंचायत मनकापुर प्रदीप गुप्ता, दिनेश पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, शुभम त्रिपाठी, बृजेश उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, गिरजेश उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय, संजीव उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, रामकृपाल गिरी, कृष्ण मोहन,विजेंद्र कुमार ओझा, अखिलेश कुमार, परमात्मा मौर्य आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।